फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: There was a stir in Naya Khera village of Tikamgarh district due to the bursting of an electric DP

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले के नया खेरा गांव में विद्युत डीपी फटने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 03 Aug 2024 10:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 10:50 AM IST
सार

जिले के नया खेरा गांव में बीती रात अचानक तेज विस्फोट से लोग सहम गए। बाद में पता चला कि विद्युत डीपी फटने से आवाज हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचित किया, लेकिन देर रात होने के कारण कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Tikamgarh: There was a stir in Naya Khera village of Tikamgarh district due to the bursting of an electric DP
विद्युत डीपी। - फोटो : social media

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के नया खेरा गांव में बीती रात अचानक एक तेज विस्फोट हुआ, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घरों से बाहर निकलने पर पता चला कि गांव की हरिजन बस्ती में स्थित विद्युत डीपी फट गई है और उसमें आग लग गई है। इस घटना के बाद गांव में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचित किया, लेकिन देर रात होने के कारण कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासी रवींद्र अहिरवार ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए और डीपी में आग के गोले उठते देखे। आग अपने आप बंद हो गई, लेकिन डीपी जलकर राख हो गई और गांव की विद्युत सप्लाई पिछले 6 घंटे से बंद है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगे हुए बीती रात नया खेरा गांव में अचानक तेज विस्फोट होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घरों से बाहर निकलकर देखने पर पता चला कि गांव की हरिजन बस्ती में स्थित विद्युत डीपी फट गई है और उसमें आग लग गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में विद्युत सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


गांव के निवासी रवींद्र अहिरवार ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा कि डीपी में आग के गोले उठ रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन देर रात होने के कारण कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र ने बताया कि आग अपने आप बंद हो गई, लेकिन डीपी जलकर राख हो गई और पिछले 6 घंटे से गांव की विद्युत सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है।


घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई बहाल करने की मांग की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed