फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Tantrika could not revive the woman who died of snakebite, family got the postmortem done

Tikamgarh: मौत को नहीं जीत पाया अंधविश्वास, सर्पदंश से मृत महिला को 50 तांत्रिक मिलकर भी नहीं कर पाए जिंदा

Fri, 12 Jul 2024 10:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में अंधविश्वास में फंसे लोग मौत के बाद भी महिला को जीवित करने में लगे रहे। ये सारा तमाशा पोस्टमार्टम रूम के बाहर ही चलता रहा। थक हारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए परिजन।

विज्ञापन
Tikamgarh: Tantrika could not revive the woman who died of snakebite, family got the postmortem done
पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल टीकमगढ़ में गुरुवार को दिनभर चले अंधविश्वास के नाटक का शाम को अंत हो गया और परिजनों ने सुबह मृत महिला को शाम को मृत मान लिया और पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव गुढ़ा भदौरा की रहने वाली महिला उषा देवी को गुरुवार की सुबह उसके घर में सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन उसे बगाज माता मंदिर ले गए थे। सुबह 11 बजे जब टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को बोला गया, तो परिजन कह रहे थे कि अभी वह जिंदा है। सांप का डसा व्यक्ति 24 घंटे तक जिंदा रहता है। काफी प्रयास के बाद प्रशासन ने उन्हें झाड़ फूंक करने की अनुमति दे दी। दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में अंधविश्वास का खेल चलता रहा, जिसकी लोक कल्पना नहीं कर सकते। 21वीं शदी और डिजिटल इंडिया की बात करने वाले लोग उस तमाशे को देखते रहे। एक दो नहीं 50 और तांत्रिक टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पहुंचे और स्टेचर पर रखी लाश को जिंदा करने का प्रयास करते रहे। किसी ने कान को फूंका तो किसी ने नीम के झोका से उसको जिंदा करने का प्रयास किया, लेकिन मौत से कोई नहीं जीत सका। वह पहले ही मर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार परिजन भी थक हार गए और जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन और डॉक्टर के सामने घुटने टेक दिए। शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 


पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed