फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Uproar after death of woman due to snakebite, family members are not conducting post mortem

Tikamgarh: सर्पदंश से महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजन नहीं करा रहे पोस्टमार्टम, कह रहे- तांत्रिक कर देगा ठीक

Thu, 11 Jul 2024 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 04:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में अंध विश्वास का मामला सामने आया है। सर्पदंश से मौत होने के बाद महिला के परिजन उसे मृत मानने को तैयार नहीं। पोस्टमार्टम रूम के बाहर झाड़फूंक कराया गया।

विज्ञापन
Tikamgarh: Uproar after death of woman due to snakebite, family members are not conducting post mortem
टीकमगढ़ में महिला की मौत के बाद भी परिजन उसके जिंदा होने का दावा करते रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में अजीब तरह का मामला सामने आया है। सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया, उसके पोस्टमार्टम की तैयारी थी कि परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना थी कि महिला जिंदा है और तंत्र क्रिया से ठीक हो जाएगी। पोस्टमार्टम रूम के बाहर ही झाड़फूंक कराने लगे। अस्पताल प्रशासन सबकुछ देखता रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव गुड़ा भदौरा की रहने वाली उषा देवी को गुरुवार सुबह करीब 4 घर में सोते समय सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक करने के लिए सीधे टीकमगढ़ जिले के बगाज माता मंदिर ले गए, लेकिन वहां सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन लाश ले जाने लगे तो अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने लाश का पोस्टमार्टम करने की परिजनों से अपील की। इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने कहा कि महिला जिंदा है और वह तांत्रिकों के पास ले जाएंगे। 
विज्ञापन

Tikamgarh: Uproar after death of woman due to snakebite, family members are not conducting post mortem
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा कर दिया - फोटो : सोशल मीडिया
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस से भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा और परिजनों को समझाया कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन परिजन इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने कहा कि वे पहले तांत्रिकों से झाड़-फूंक कर लेंगे इसके बाद उसका पोस्टमार्टम करेंगे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृत महिला के शरीर को पोस्टमार्टम के बाहर स्टेचर पर रख दिया गया। समझाने पर भी परिजन कह रहे थे कि अभी वह जिंदा है और सर्प के काटने वाला व्यक्ति 24 घंटे तक जिंदा रहता है। काफी प्रयास के बाद प्रशासन ने उन्हें झाड़ फूंक करने की अनुमति दे दी।

चार घंटे चली झाड़फूंक
दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में अंधविश्वास का खेल चलता रहा। कई तांत्रिक टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पहुंचे और स्टेचर पर रखी लाश को जिंदा करने का प्रयास करते रहे किसी ने कान को फूंका तो किसी ने नीम के झोका से उसको जिंदा करने का प्रयास किया। लेकिन आखिर महिला जिंदा नहीं हो सकी। आखिरकार परिजन भी थक हार गए और जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन और डॉक्टर के सामने घुटने टेक दिए। पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है और इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed