फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Son murdered elderly father on suspicion of illicit relationship with his wife

Tikamgarh: पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने की बुजुर्ग बाप की हत्या, बीवी संग मारपीट कर किया लहुलुहान

Sat, 23 Mar 2024 08:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 08:58 PM IST
सार

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में बेटी ने अपने बुजुर्ग बाप की हत्या कर दी। साथ ही पत्नी संग मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Tikamgarh Son murdered elderly father on suspicion of illicit relationship with his wife
बेटे ने की बाप की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना चंदेरा के प्रभारी अंकित दूबे ने शनिवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि चंदेरा गांव के रहने वाले कलू अहिरवार, जिसकी उम्र लगभग 80 साल थी। उसके बेटे सुखलाल ने पत्थर मारकर और गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी। क्योंकि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के उसके पिता से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन


अंकित दूबे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे घटित हुई। इसके बाद सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है।
विज्ञापन


15 साल पहले आरोपी ने उड़ीसा की महिला से की थी शादी
चंदेरा थाना प्रभारी अंकित दूबे ने बताया कि आरोपी ने आज से करीब 15 साल पहले उड़ीसा की महिला से शादी की थी। इसके बाद वह गांजा और शराब पीने का आदी हो गया और परिवार से अलग अपने बड़े भाई के साथ रहने लगा। उसको अपने पिता पर शक हो गया था कि उसके अवैध संबंध पत्नी से हैं, जिसको लेकर परिवार में आए दिन पिता के साथ उसकी लड़ाई होती थी। शनिवार शाम आरोपी ने पहले घर में अपने पिता और पत्नी की डंडे से मारपीट की, जब दोनों रिपोर्ट करने पुलिस थाना आ रहे थे तो वह रास्ते में पहुंचा और उनको मना करके वापस ले गया। पिता से बोला कि कुआं पर चलकर अपन लोग बैठकर बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुआं पर ले जाकर आरोपी बेटे ने पहले पत्नी को डंडे से मारा तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने अपने पिता पर पत्थर से हमला कर दिया और इसके बाद उसके गुप्तांगों पर भी चोट की। अंत में अपने पिता की गर्दन पर उसने लात रख करके मार दिया। सुबह जैसी ही पुलिस को सूचना लगी, पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

हत्या का मामला हुआ दर्ज
अंकित दूबे ने बताया कि इस मामले में आरोपी पुत्र सुखलाल अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। क्योंकि इस मामले में प्रत्यक्ष गवाह उसकी पत्नी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को लगा कि दोनों की मौत हो गई है, इसके बाद उसने यह सूचना अपने बड़े भाई को दी। तब बड़े भाई ने आकर शनिवार सुबह पुलिस थाने में सूचित किया।


सुबह से फरार हुआ आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। तब उस समय आरोपी अपने पिता की लाश के पास बैठा था। जैसे ही पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी पत्नी ने सारा राज उगल दिया। इसकी भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपों की तलाश कर रही हैं और गांव से लगे हुए 20 किलोमीटर के जंगल में भी पुलिस ने सर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed