{"_id":"66cd6ebb3bffc719d207bed7","slug":"tikamgarh-police-detained-young-man-and-girl-from-hotel-of-kundeshwar-dham-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कुंडेश्वर धाम के होटल से पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लिया, लोगों ने दी थी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कुंडेश्वर धाम के होटल से पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लिया, लोगों ने दी थी सूचना
Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
सार
कुंडेश्वर के स्थानीय लोगों को होटल में युवक-युवती के होने की सूचना मिली तो उन्होंने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक-युवती को हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के एक होटल पर मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने छापा मारकर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली लाया गया है। स्थानीय व्यक्ति राज किशोर ने बताया कि इस होटल में आए दिन गलत गतिविधियां होती हैं, जिससे ग्रामीण परेशान है। होटल में युवक और युवती के होने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं, उनके परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया ताला
दरअसल, कुंडेश्वर के स्थानीय लोगों को होटल में लड़का-लड़की के होने की सूचना मिली तो उन्होंने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस होटल में आए दिन गलत हरकतें होती रहती हैं। कई बार रोकने के बावजूद होटल संचालक लड़के-लड़कियों को कमरा दे देता है।
विज्ञापन
