फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh One child died after drinking contaminated water in Nagara village more than 30 people vomiting

Tikamgarh: नगारा गांव में दूषित पानी पीने से एक बच्चे की मौत, 30 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत

Tue, 21 May 2024 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 06:45 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के नगारा गांव में दूषित पानी पीने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 18 बच्चे, 12 महिलाएं और पांच पुरुषों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Tikamgarh One child died after drinking contaminated water in Nagara village more than 30 people vomiting
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत दरी के अंतर्गत आने वाले नगारा गांव में मंगलवार सुबह दूषित पानी पीने से 35 लोग बीमार हो गए। इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, जिसमें एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और स्कूल को अस्थाई अस्पताल के रूप में परिवर्तित करके बीमार लोगों को इलाज दिया जा रहा है। जबकि सात लोगों की हालत गंभीर होने पर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके माहोर ने बताया, सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। जहां पर बीमार लोगों को इलाज दिया जा रहा है। सभी लोगों में दूषित पानी पीने से उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी, जिसमें एक बच्चे जिसकी उम्र पांच साल थी और उसका नाम राजेंद्र था। झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




उन्होंने बताया, बच्चों की संख्या 18 है, जिनकी उम्र पांच से लेकर 11 साल तक है। वहीं, 12 महिलाएं और पांच पुरुष गंभीर रूप से बीमार हैं। सात लोगों को इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज गांव में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं का दूषित पानी पीने से हुए बीमार
टीकमगढ़ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके  माहोर ने बताया कि हरिजन बस्ती में दो कुएं हैं। एक का पानी खारा है और एक कुएं का पानी मीठा है, जिस कुएं का पानी मीठा है, उसका ग्रामीण उपयोग करते हैं। इन लोगों ने उस पानी को पिया, जिस कारण से वह पानी दूषित था और इस वजह से इन लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों कुएं के सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed