फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Unknown people threw piece of meat in front of Devi Pandal police is investigating

Tikamgarh News: देवी पंडाल के सामने अज्ञात लोगों ने फेंका मांस का टुकड़ा, पुलिस कर रही जांच

Tue, 08 Oct 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 10:03 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर के मामोन दरवाजे हैं। वन विभाग दफ्तर के सामने दुर्गा पंडाल सजा है। पंडाल के ठीक सामने मुख्य सड़क निकलती है, जहां पर मंगवालर शाम करीब सात बजे पंडाल के ठीक सामने सड़क पर मांस पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन
Tikamgarh News Unknown people threw piece of meat in front of Devi Pandal police is investigating
सफाई करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में मंगलवार शाम शहर के मामोन दरवाजा के पास बनी दुर्गा पंडाल के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मास फेंक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ शहर के मामोन दरवाजे हैं, वन विभाग दफ्तर के सामने दुर्गा पंडाल सजा है। पंडाल के ठीक सामने मुख्य सड़क निकलती है। जहां पर मंगलवार शाम करीब सात बजे पंडाल के ठीक सामने सड़क पर मांस पड़ा दिखाई दिया। जैसे ही आसपास के लोगों ने सड़क पर मांस के टुकड़े देखे तो तुरंत भीड़ जमा हो गई और नवदुर्गा समिति के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और एसडीओपी ने लोगों को समझाकर मांस को जब्त कर लिया है। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर तत्काल सड़क पर पानी डाल करके साफ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की कर रहे जांच
टीकमगढ़ कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। सड़क पर मुर्गी के पंख और कुछ मांस के टुकड़े की सूचना मिली थी। मांस को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया। सीसीटीवी कैमरे से जल्दी से जल्दी पूरी घटना की सच्चाई उजागर करेगी।


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी और विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बजरंग दल के पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस का सहयोग मिल रहा है। अगर इस मामले का खुलासा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि मंगलवार की शाम ढलते ही पंडाल के सामने मांस के टुकड़े कौन फेंक गया और पुलिस क्या कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed