फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Tired of family dispute, mother jumped into the well with three daughters

Tikamgarh News: पारिवारिक विवाद से तंग होकर तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई मां, गांव में पसरा मातम

Wed, 29 Jun 2022 09:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Jun 2022 09:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तीन बेटियों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: Tired of family dispute, mother jumped into the well with three daughters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के मुहारा में पारिवारिक विवाद से तंग आकर 25साल की महिला रामदेवी कुशवाहा ने अपनी तीन मासूम बेटियों दीपा (5), अनुराधा (3), और नौ माह की निधि के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। जतारा पुलिस ने बुधवार सुबह चारों के शव गांव के बाहर एक खेत मे बने कुएं से बरामद किए हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।   
विज्ञापन


जतारा थाना टीआई त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि परिवार में किन मुद्दों को लेकर आपसी विवाद था, जिससे तंग आकर रामदेवी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। रामदेवी मंगलवार देर रात अपनी तीनों बेटियों को लेकर घर से गायब हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उसके परिजनों ने आपसी विवाद का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया था। रामदेवी और उसकी मासूम बेटियों की मौत के मामले मे सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है ताकि उन चारों की मौत की सच्चाई सामने आ सके!
विज्ञापन


पति और रिश्तेदारों पर हत्या के आरोप
तहसीलदार दिव्या जैन, एसडीओपी दिलीप कुमार पांडे, एफएसएल टीम, जतारा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी और एसआई रवि सिंह कुशवाह सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही सब चारों शव को कुएं से निकाला और उनका शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जतारा भेजा गया। महिला के मायका पक्ष के लोग आने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया गया। महिला के मायके के लोग चित्रकूट उत्तर प्रदेश से आए थे। उन्होंने बेटी और नातिनों को मारकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed