फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Ruckus in meeting held in Municipal Council BJP councilors boycotted

Tikamgarh News: नगर पालिका परिषद में आयोजित बैठक में हुआ हंगामा, भाजपा पार्षदों ने मीटिंग का किया बहिष्कार

Tue, 20 Feb 2024 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में मंगलवार को आयोजित बैठक में खूब हंगामा हुआ। वहीं, भाजपा पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
Tikamgarh News Ruckus in meeting held in Municipal Council BJP councilors boycotted
बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में बैठक का आयोजन किया गया, जिस पर भाजपा पार्षदों के साथ-साथ कांग्रेस पार्षदों ने भी सीएमओ पर कार्य न करने और कमीशन लेने का आरोप लगाया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 11 पार्षदों ने कार्यक्रम बैठक का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रानू खरे ने बैठक में कहा कि पिछले बैठक के दौरान जो प्रस्ताव रखे गए थे। लेकिन उन प्रस्ताव पर कोई कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ ही पार्षद हबीब राइन ने भी नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि आम नागरिक परेशान है न तो कोई काम होता है और न ही अधिकारी सुनते हैं। इसके साथ ही हबीब राइन ने कहा कि करीब 1000 से ऊपर के नामांतरण नगर पालिका में पेंडिंग पड़े हुए हैं। लेकिन उनकी सुन लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा के पार्षद अज्जू गाढे ने भी बैठक के दौरान कहा कि उनकी वार्ड में पानी की समस्या कई महीने से है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। बैठक के दौरान पुराने प्रस्तावों को लेकर बहस शुरू हो गई। नगर पालिका में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक ने बताया कि अध्यक्ष और सीएमओ पुरानी प्रस्तावों को लेकर चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके बाद उन्हें पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगा कि यह कहां के पूर्व स्वीकृत किए गए कार्यों को अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है और भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव  किया जा रहा है। कमीशन के आरोप पर नगर पालिका अध्यक्ष तो कुछ नहीं बोले। लेकिन सीएमओ गीता मांझी ने कहा कि भाजपा पार्षद झूठे आरोप लगा रहे हैं। वह दूसरे मामलों को लेकर बैठक छोड़कर चले गए हैं। भाजपा पार्षद बताएं कि किसने उनसे कमीशन मांगा है। बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला भी शामिल हुए। उन्होंने नाराज कांग्रेसी पार्षदों और अध्यक्ष के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed