फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Pickup driver hit a bike rider one young man died

Tikamgarh News: पिकअप चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 30 Apr 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 10:36 PM IST
सार

Tikamgarh News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Tikamgarh News Pickup driver hit a bike rider one young man died
बाइक और पिकअप की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़-झांसी रोड पर भगवंतपुरा तिराहा के पास पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


दिगौड़ा थाना पुलिस ने बताया कि झांसी हाइवे पर मंगलवार को भगवंतपुरा तिराहा के पास सड़क हादसा हो गया। UP-93 AT-2428 नंबर पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अजीत सिंह लोधी निवासी बिजरावन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति महेन्द्र सिंह लोधी निवासी बिजरावन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना दिगौड़ा पुलिस को दी। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना में गंभीर रूप से घायल महेन्द्र को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसा होते ही पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूंडा गांव से अपने घर जा रहे थे दोनों
मृतक के मामा दशरथ सिंह राजपूत ने बताया है कि दोनों व्यक्ति बाइक से डूंडा गांव से अपने घर बिजरावन जा रहे थे। इसी दौरान भगवंतपुरा तिराहा के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अजीत सिंह की मौत हो गई और महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed