{"_id":"66af98f82e89a6be7707179e","slug":"tikamgarh-news-jhansi-and-lidhaura-road-closed-due-to-heavy-rain-in-tikamgarh-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: टीकमगढ़ में भारी बारिश के कारण झांसी और लिधौरा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: टीकमगढ़ में भारी बारिश के कारण झांसी और लिधौरा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
Sun, 04 Aug 2024 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:36 PM IST
सार
टीकमगढ़ एसपी रोहित ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को नदी और पुल पार करने से मना किया है। नाले का जलस्तर कम होने तक इंतजार करने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर कटाव हो गया है, जिससे आवागमन बंद है।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने से फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ में रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण टीकमगढ़-झांसी मार्ग और लिधौरा मार्ग बंद हो गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। दिगोडा पुलिस ने पुल पर खड़े वाहनों को हिदायत दी है कि पानी का स्तर कम होने तक कोई भी पुल पार न करें।
विज्ञापन
टीकमगढ़ एसपी रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए जिले के सभी नागरिकों को आगाह किया है कि वे पुल पार न करें और न ही किसी नदी किनारे पिकनिक या कोई अन्य गतिविधि करें। लोगों को नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ रहा है, और इस दौरान सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। बारिश लगातार जारी है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
लिधौरा तहसील के अधिकारी अजय झा और दिगोडा टीआई सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके द्वारा 4 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से रोड को सही किया गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते रोड में कटाव हो गया है।
विज्ञापन
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पिछले 4 घंटे से बंद है। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते टीकमगढ़ का झांसी से संपर्क टूट गया है, और पुनोल नाला उफान पर होने के चलते आवागमन पूरी तरह से बंद है।
