फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: FIR against four for black marketing of fertilizer

Tikamgarh News: खाद की कालाबाजारी करने के मामले में चार पर एफआईआर, यूपी से मंगाई थी 150 बोरी यूरिया

Thu, 14 Nov 2024 01:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Nov 2024 01:58 PM IST
सार

कृषि विभाग की एसडीओ महिक खत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। एक लाइसेंस पर दो दुकानें संचालित की जा रही हैं, इसे लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: FIR against four for black marketing of fertilizer
यूपी से कालाबजारी के लिए मंगाई गई खाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर टीकमगढ़ के किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर खरगापुर नगर के निजी खाद विक्रेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश से खाद मंगाकर कालाबाजारी की जा रही है। हालांकि, अधिकारी भी खाद की कालाबाजारी करने वाले निजी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के महरौनी से खरगापुर नगर में लाया जा रहा यूरिया खाद का वाहन खरगापुर तहसीलदार और थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी की टीम ने संयुक्त रूप से जब्त कर लिया। साथ ही खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार पर केस भी दर्ज किया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक यूपी 94 टी 5728 आईसर पिकअप वाहन से अवैध तरीके से 150 यूरिया खाद की बोरियां खरगापुर नगर के निजी खाद विक्रेता दुर्गा खाद भंडार के मालिक विश्वनाथ लोधी के पास लाई जा रही थी। यह वाहन दुकान पर पहुंचने वाला था, इस दौरान तहसीलदार और थाना प्रभारी की टीम ने उसे रोक लिया और ड्राइवर से खाद संबंधित दस्तावेज मांगे। ड्राइवर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, तो टीम पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई के लिए कृषि विभाग की एसडीओ महिक खत्री को सूचित किया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ खरगापुर थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि यह यूरिया खाद उत्तर प्रदेश के महरौनी से लाया जा रहा था, लेकिन ड्राइवर के पास खाद के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। वाहन चालक से पूछने पर पहले उसने बताया कि यह खाद पंकज दीक्षित की दुकान पर जा रही थी, फिर दोबारा पूछने पर बताया कि यह खाद विश्वनाथ लोधी की दुकान पर जा रही थी। इस मामले में खरगापुर थाने में आरोपी विश्वनाथ लोधी, प्रियांशु जैन, कमल कुशवाहा सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खरगापुर नगर के दुर्गा खाद भंडार की दो दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिनमें से पंकज दीक्षित खाद बेचते हैं, जबकि गोदाम से विश्वनाथ लोधी द्वारा खाद बेचा जा रहा है। कृषि विभाग की एसडीओ महिक खत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। एक लाइसेंस पर दो दुकानें संचालित की जा रही हैं, इसे लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed