{"_id":"660a9839d54afa78fd05c21d","slug":"tikamgarh-news-bike-collides-with-cow-in-tikamgarh-woman-s-condition-critical-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: टीकमगढ़ में गाय से टकराई बाइक, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: टीकमगढ़ में गाय से टकराई बाइक, महिला की हालत गंभीर
Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक बाइक सवार गाय से टकरा गया। इस पर पीछे बैठी उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ललितपुर के रहने वाले हैं जो टीकमगढ़ के गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
टीकमगढ़ में उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव नाराहट के रहने वाला दंपती का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला की हालत गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
दंपती मोटरसाइकिल से रविवार शाम टीकमगढ़ जिले की मजना गांव जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव से चले और टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर रोड स्थित गणेशगंज गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रही ई-रिक्शा के चालक ने उन्हें उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। ई रिक्शा चालक कुणाल ने बताया कि जब वह कुंडेश्वर से लौट रहा था तो गणेशगंज गांव के पास दंपती की बाइक दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दी। दोनों घायल अवस्था में रोड पर पड़े थे। उसने रोड से गुजर रहे लोगों से गुजारिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसने दोनों घायलों को उठाया और ई-रिक्शा पर लादकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उन्हें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
