{"_id":"664771c0302efe426b0deb9e","slug":"tikamgarh-man-commits-suicide-in-sampon-village-333-liters-of-illicit-liquor-seized-from-sagar-road-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: सांपोन गांव में व्यक्ति ने की आत्महत्या, सागर रोड से 333 लीटर अवैध शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: सांपोन गांव में व्यक्ति ने की आत्महत्या, सागर रोड से 333 लीटर अवैध शराब जब्त
Fri, 17 May 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 08:33 PM IST
सार
टीकमगढ़ के सांपोन में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। वहीं, सागर रोड पर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ागांव के अंतर्गत आने वाले सापोन गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास गांव के ही रहने वाले अशोक लोधी ने अपने खेत के कुएं पर फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने बड़ा गांव पुलिस को सूचना दी। बड़ा गांव पुलिस में मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल बड़ा गांव भेजा।
विज्ञापन
मृतक अशोक के पिता दयाराम लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव में अपनी बेटे की लाश को लेकर पहुंचा था। तीन घंटे तक इंतजार करते रहे और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से आरजू मन्नत करते रहे कि उसका पोस्टमॉर्टम कर दिया जाए, जब तीन घंटे गुजर गए और पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ तो ग्रामीण और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, तब कहीं जाकर के पोस्टमॉर्टम हुआ है।
विज्ञापन
कारणों का नहीं हुआ खुलासा
परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह कौन से कारण थे, जिसके चलते अशोक ने अपने खेत पर जाकर के फांसी लगाकर के आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बड़ा गांव पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
बड़ागांव पुलिस ने सागर रोड से कार में जब्त की 333 लीटर अबैध शराब
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने शुक्रवार की शाम जानकारी देते हुए बताया, बड़ा गांव पुलिस द्वारा टीकमगढ़ सागर हाइवे पर वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी वहां पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी, जब उसको चेक किया गया तो उसके अंदर देसी शराब की अवैध पेटियां रखी हुई थी, जिनको जब्त करने के बाद मात्रा तौली गई तो 333 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 1,34,500 की पाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कार चालक सत्य प्रकाश घोष पुत्र महेंद्र सिंह घोष उम्र 23 साल निबासी सेराई थाना दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ बड़ा गांव पुलिस थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से कर रहा था।
