{"_id":"666323cdfe707e4f990504c1","slug":"tikamgarh-leader-of-opposition-broke-pot-over-water-problem-made-serious-allegations-against-municipality-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पानी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मटका फोड़ा, नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पानी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मटका फोड़ा, नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप
Fri, 07 Jun 2024 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:44 PM IST
सार
टीकमगढ़ शहर में बढ़ती पानी समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के सामने मटका फोड़ कार्यक्रम किए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष रानू खरे और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद शुक्रवार शाम शहर में बढ़ते जल संकट समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां पर उन्होंने मटका फोड़े और नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले एक माह से टीकमगढ़ में पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। एक सप्ताह से पिछले चार दिन में घरों में नलों से पानी आ रहा है। वहीं, टीकमगढ़ शहर के लिए बड़ी घाट से जो पानी सप्लाई होता है, वहां पर पानी समाप्त होने की ओर है। क्योंकि टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पानी नहीं छुड़वाया गया है, जिसके चलते यह समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रतिवर्ष गर्मियों में उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के डैम से पानी बड़ी घाट में छोड़ा जाता है। इसके बाद टीकमगढ़ शहर को पानी सप्लाई होती है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि नगर पालिका के अध्यक्ष और सीएमओ द्वारा इस काम में लगातार लापरवाही बरती गई, जिस कारण से टीकमगढ़ शहर में समस्या खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर पानी नहीं पहुंचा तो निश्चित ही टीकमगढ़ शहर में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथ खड़े किए
टीकमगढ़ शहर में गहराए जल संकट को लेकर जब जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथ खड़े किए तो पूर्व विधायक ने ललितपुर कलेक्टर से मुलाकात कर तुरंत पानी छोड़ने की मांग की। अब टीकमगढ़ शहर में 24 घंटे के अंदर नदी से पानी पहुंच जाएगा। शहर में पेयजल समस्या को देखते हुए भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यूपी के ललितपुर कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ललितपुर कलेक्टर ने जल्द ही जामनी नदी में पानी छोड़े जाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव से भी बात हो चुकी है।
दरअसल, शहर के बरीघाट डैम का जल स्तर लगातार घट रहा है। भीषण गर्मी के कारण डैम सूखने की कगार पर है। शहर के 27 वार्डों में तीन से चार दिन में पानी दिया जा रहा है। टीकमगढ़ कलेक्टर ने जामनी नदी में यूपी के डैम से पानी छोड़े जाने के संबंध में ललितपुर कलेक्टर को पत्र लिखा था।लेकिन अब तक बांध से पानी नहीं छोड़ा गया है। आज इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे केके श्रीवास्तव ने ललितपुर कलेक्टर से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल पंथ और झांसी सांसद अनुराग शर्मा से भी इस मामले को लेकर बात की गई। उन्होंने ललितपुर कलेक्टर से जामनी नदी में पानी छोड़े जाने की बात कही है। पूर्व विधायक ने बताया कि ललितपुर कलेक्टर ने मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया है कि आगामी 24 घंटे के अंदर ललितपुर डैम से नदी में पानी छोड़ा जाएगा। क्योंकि टीकमगढ़ जिले की डेढ़ लाख आबादी के लिए पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
नपा के कुप्रबंधन से बिगड़े हालात
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका के कुप्रबंधन के कारण जल संकट के हालात पैदा हुए हैं। समय रहते अगर पानी के इंतजाम के लिए प्रयास किए गए होते तो जल संकट की स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को पता था कि उनके पास पानी नहीं बचा है। इसके बाद भी उनके द्वारा सही ढंग से प्रयास नहीं किया गया, जिस कारण से उत्तर प्रदेश से पानी नहीं मिला। उन्होंने टीकमगढ़ की डेढ़ लाख आबादी को आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर बड़ी घाट में पानी पहुंच जाएगा।
