फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Crime Three people making fake notes arrested printer and money seized

Tikamgarh Crime: नकली नोट बनाने वाले तीन लोग गिरफ्तार, प्रिंटर और रुपये जब्त, बम्होरी कला पुलिस की कार्रवाई

Mon, 13 May 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 May 2024 06:48 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में बम्होरी कला पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से प्रिंटर और रुपये भी जब्त किए।

विज्ञापन
Tikamgarh Crime Three people making fake notes arrested printer and money seized
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार दोपहर मामले का खुलासा किया गया। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया, 12 मई 2024 को टीकमगढ़ के बम्होरी कला पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले भगवंतपुर गांव के रहने वाले गौरीशंकर अहिरवार ने पुलिस थाने आकर एक आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया कि उसे गांव के ही दो लड़कों ने किराना सामान के 1,100 रुपये नकली नोट दिए हैं और सामान ले गए। इसके बाद बम्होरी कला पुलिस ने अपराध दर्ज किया। आरोपी देवेंद्र कुशवाहा और रूपेंद्र अहिरवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जो उनसे गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राज उगल दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह नकली नोट टीकमगढ़ से लगे हुए निवाड़ी जिले के लुहारगुवा गांव के रहने वाले राकेश कुशवाहा से लेते हैं। इसके बाद टीकमगढ़ पुलिस द्वारा निवाड़ी पुलिस से संपर्क करके लुहरगुवा गांव में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य आरोपी राकेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया और उसके घर से प्रिंटर 100 और 200 रुपये की 22,000 रुपये नकली नोट जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


ऐसे आया नकली नोट बनाने का ख्याल
जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया, इस नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी राकेश कुशवाहा एमपी ऑनलाइन के साथ क्योस्क बैंक गांव में चलाता है, जिसके पास 10,000 के आसपास का एक प्रिंटर है। यहीं से इसके दिमाग में नकली नोट बनाने का आइडिया आया और उसने नकली नोट बनाना शुरू किया। जो धीरे-धीरे अपने गांव और आसपास के ग्रामीण अंचलों में चलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से नकली नोट बनाने का कारोबार कर रहा था। इसके बाद उसकी रिश्तेदारी टीकमगढ़ जिले के भगवंतपुर गांव में थी। जहां पर उसने इन नोटों को चलाने का प्रयास किया और गांव की ही किराना स्टोर संचालक को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नोट दिए। इसके बाद भगवंतपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस थाने में इसकी लिखित में शिकायत की और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed