{"_id":"66a78bea2ba6424c51061573","slug":"tikamgarh-chhipri-villagers-angry-over-cm-mohan-yadav-announcement-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: टीकमगढ़ के गांव के लोग हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से नाराज, नया नाम रखने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: टीकमगढ़ के गांव के लोग हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से नाराज, नया नाम रखने का किया विरोध
Mon, 29 Jul 2024 06:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में छिपरी गांव है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांव का नाम बदलकर मार्तधाम रखने की घोषणा की थी। इससे ग्रामीण नाराज हैं। वह गांव का नाम नहीं बदलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीकमगढ़ के छिपरी गांव का नाम बदलने का ग्रामीणों ने किया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव का नाम बदलकर मार्तधाम करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले छिपरी गांव में पांच जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध संत रावतपुरा सरकार के जन्म उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। छिपरी ग्राम संत रावतपुरा सरकार की जन्मस्थली है। मुख्यमंत्री ने मंच से इस गांव का नाम बदलकर मार्तधाम करने की घोषणा की थी, जिसे अब ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण लिधौरा तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव का नाम न बदलकर, उसके नाम के आगे 'मार्तधाम' जोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि छिपरी गांव वर्षों पुराना है और उसकी पहचान पुराने नाम से ही है। यदि गांव का नाम बदल दिया जाता है, तो वे लगातार इसका विरोध करेंगे।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे अपनी पहचान पुराने नाम से ही जोड़ते हैं, न कि नए नाम से। अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे इस विरोध को जारी रखेंगे। इस प्रकार, ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं और विचारों को स्पष्ट करते हुए सरकार से अपील की है कि उनके गांव का नाम न बदला जाए, बल्कि उसे सम्मान देते हुए 'मार्तधाम' का उपनाम जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
