फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Case of fraud registered against company operators Faridabad businessman defrauded of Rs 3.22 crore

Tikamgarh: कंपनी संचालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फरीदाबाद के व्यापारी को लगाया 3.22 करोड़ का चूना

Tue, 21 May 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 10:43 PM IST
सार

महक ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। फरीदाबाद के व्यापारी को 3.22 करोड़ का चूना लगाया है। साथ ही न गेहूं मिला और न ही पैसा लौटाया।

विज्ञापन
Tikamgarh Case of fraud registered against company operators Faridabad businessman defrauded of Rs 3.22 crore
धोखाधड़ी का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में गेहूं विक्रय के नाम पर फरीदाबाद के एक व्यापारी को तीन करोड़ से अधिक राशि का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता ने महक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सहित उनके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना देहात प्रभारी गुप्ता ने बताया कि मामले इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि आवेदक संजीव कुमार पारासर पुत्र स्वर्गीय जगदीश पारासर उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर ए-27 सेक्टर-85 ओल्ड फरीदाबाद (हरियाणा) के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर 20 मार्च 2024 को आवेदन पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई थी। बताया गया है कि उन्होंने इस आशय से पेश किया कि महक ट्रेडिंग कंपनी खरगापुर टीकमगढ़ के मालिक जमना प्रसाद असाटी से 2637 टन गेहूं खरीदी की बात होने व रेलवे रैक से भेजने एवं बाद में विष्णु असाटी एवं जमना प्रसाद असाटी एवं जमना प्रसाद असाटी की पत्नी के द्वारा 2637 टन गेहूं न भेजने व इस संबंध में रेलवे के फर्जी दस्तावेज ई-डिमांड व आरआर तैयार कराकर आवेदक से तीन करोड़ 12 लाख 12 हजार रुपये लेने के संबंध में दिया था।
विज्ञापन


कहा गया है कि आवेदन पत्र की जांच में आवेदक संजीव कुमार पारासर पुत्र स्वर्गीय जगदीश पारासर उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर ए-27 सेक्टर-85 ओल्ड फरीदाबाद से पूछताछ कर कथन लेख किए गए। उन्होंने बताया कि अब से करीब नौ माह पहले की बात है। मेरी फरीदाबाद में टीकमगढ़ के जमना प्रसाद असाटी से दिनांक 12 जून 2023 को मुलाकात हुई थी। तब जमना प्रसाद असाटी ने मुझे बताया था कि मैं अपने भाई मुकेश असाटी के साथ मिलकर टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में अनाज खरीदने का काम करता हूं एवं बाहर के व्यापारियों को रेलवे रैक में माल लोड करवाकर ट्रेन द्वारा बेचता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2637 टन गेहूं खरीदी का तय हुआ था सौदा
उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म का नाम महक ट्रेडिंग कंपनी खरगापुर टीकमगढ़ के नाम से है। तब मैंने जमना प्रसाद असाटी से कहा कि मुझे गेहूं की आवश्यकता है और मेरी जमना प्रसाद असाटी टीकमगढ़ वाले से कुल गेहूं वजन 2637 टन जिसकी कुल कीमत 6,33,12000 करोड़ तैतीस लाख बारह हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसमें 3,12,12000 रुपये दिनांक 30 जून 2023 तक देना तय हुए थे, जो उन्होंने दिनांक 13 जून 2023 को जमना प्रसाद असाटी को दो करोड़ रुपये नकद दिए थे। इसके बाद दिनांक 27 जून 2023 को जमना प्रसाद असाटी ने अपने मोबाइल नंबर 9893159398 से मुझे फोन करके बताया कि महक ट्रेडिंग कंपनी का आईसीआईसीआई बैंक में मेरे भाई मुकेश असाटी के नाम पर खाता क्रमांक 145005002011 है, जिसमें तुम आरटीजीएस के माध्यम से रुपये डाल दो।


इस पर उन्होंने रेलवे टीकमगढ़ को आपकी फर्म को गेहूं भेजने हेतु ई-डिमांड 270620233 कर दी है, जिसकी जमना प्रसाद असाटी द्वारा दिनांक 27 जून 2023 को रसीदें अपने मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर व्हाट्स्एप द्वारा भेजी एवं आरआर नंबर 282000192 व 282000193 भी मुझे व्हाट्सएप पर भेजी और कहा कि आपका गेहूं रेलवे बोगियों में रेलवे स्टेशन टीकमगढ़ से लोड हो गया है, तब उन्होंने विश्वास में आकर अपने लड़के तुषार पारासर के एक्सेस बैंक के खाता क्रमांक 922010010434477 से महक ट्रेडिंग कंपनी खरगापुर टीकमगढ़ के खाते में दिनांक 27 जून 2023 को 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये दो बार में 50 लाख रुपये एवं दिनांक 28 जून 2023 को अलग-अलग 10 लाख रुपये, 30 लाख रुपये, 10 लाख रुपये तीन बार में 50 लाख रुपये व दिनांक 29 जून 2023 को 20 लाख रुपये, इस तरह से कुल एक करोड़ 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से महक ट्रेडिंग कंपनी के आईसीआईसीआई बैंक के खाता क्रमांक 145005002011 में ट्रांसफर किए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed