{"_id":"667d371107a35b77e604f2f3","slug":"tikamgarh-body-of-a-five-year-old-girl-found-near-a-pond-injury-marks-on-head-family-alleges-murder-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: तालाब के पास मिला पांच साल की बच्ची का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: तालाब के पास मिला पांच साल की बच्ची का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 27 Jun 2024 03:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:25 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले में देहात थाना क्षेत्र के आलमपुरा गांव में बुधवार रात तालाब के पास पांच साल की बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में रखकर शव को थाने लाया गया।
विज्ञापन
गाड़ी में रखते हुए बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर में देहात पुलिस थाने के प्रभारी रवि गुप्ता ने गुरुवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि देहात पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आलमपुरा गांव की रहने वाली एक पांच साल की बच्ची बुधवार की सुबह लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना देहात पुलिस थाने को दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद शाम के समय बच्ची की लाश गांव के पास स्थित एक तलैया में मिला। जहां पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाला तो देखा की बच्ची के सिर पर गंभीर चोट थी। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जहां टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम हुआ। उन्होंने बताया कि गंभीर चोट होने के कारण इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
देहात थाने के प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस बारीकी से विवेचना कर रही है। इसके साथ पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का दौरा किया तो उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरी घटना का खुलासा होगा और पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है। जब उनसे दुष्कर्म के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
