फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Bike rider injured in collision with unknown vehicle dies during treatment

Tikamgarh: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, घर वापस जाते समय हुआ था हादसा

Wed, 10 Apr 2024 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

Tikamgarh News: मृतक के परिजनों ने बुधवार की सुबह बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया था। उसके बाद तुरंत वह एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां रात्रि भर इलाज चलता रहा। फिर उसकी आज सुबह मौत हो गई है।

विज्ञापन
Tikamgarh: Bike rider injured in collision with unknown vehicle dies during treatment
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना लिधौरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल टीकमगढ़ में करवाया जाएगा। मृतक की पहचान लिधौरा थानाक्षेत्र के इशोंन गांव निवासी किशोरी अहिरवार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, किशोरी अहिरवार मंगलवार की शाम लिधौरा नगर से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी शाम के समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें लिधौरा नगर के पावर हाउस के पास टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान सुबह पांच बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बुधवार की सुबह बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया था। उसके बाद तुरंत वह 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां रात्रि भर इलाज चलता रहा। फिर उसकी आज सुबह मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बाइक चालक अकेला था। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि टक्कर मारने वाला कौन है, क्योंकि घटना के बाद बाइक चालक बेहोश हो गया था। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था। इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया परिजनों और जिला अस्पताल की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed