{"_id":"6669689dd20fb97ff0017928","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-on-sagar-road-in-tikamgarh-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh Accident: सागर रोड पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत में तीन घायल, एक महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh Accident: सागर रोड पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत में तीन घायल, एक महिला की हुई मौत
Wed, 12 Jun 2024 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:51 PM IST
सार
Tikamgarh Accident: सागर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ सागर मार्ग पर गुदानवारा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। घायल नन्हें आदिवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी भवानी और भतीजे को लेकर बाइक से अपने गांव अमरपुर से टीकमगढ़ आ रहा था, तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी घायल हो गया। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आज होगा पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि सागर रोड पर बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी।