{"_id":"66ed0625687ed559440c7143","slug":"the-nurses-complained-about-the-doctor-to-the-collector-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2126273-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari: ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पर नर्सों ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari: ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पर नर्सों ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Fri, 20 Sep 2024 11:59 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:59 AM IST
सार
कलेक्टर को सौंपे आवेदन में नर्सों ने आरोप लगाया कि रात्रि में जब भी वह ड्यूटी पर आते हैं तो शराब के नशे में रहते हैं और चेंबर में बुलाकर के गलत नजरिए से नसों को देखते हैं और उनकी बात करने का तरीका भी गलत है। संविदा नर्सों ने कहा है कि वह पिछले 14 वर्षों से यहां तैनात हैं और शिकायत करने पर कहते हैं कि ऐसे कई कलेक्टर आए और चले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा
विस्तार
निवाड़ी जिले के पर्यटक एवं धार्मिक स्थल ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रमेश पर वहां की नर्सिंग स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्सों ने निवाड़ी कलेक्टर को एक आवेदन दिया है, जिसमें नर्सिंग स्टाफ ने कहा है कि वह गलत नजरिए से नर्सों को देखते हैं और दबाव बनाकर के उनसे काम करवाते हैं। कहते हैं कि अगर आप लोगों ने मेरे हिसाब से काम नहीं किया तो आप लोग संविदा पर नौकरी करते हैं मैं आप सभी को हटा दूंगा।
कलेक्टर को सौंपे आवेदन में नर्सों ने आरोप लगाया कि रात्रि में जब भी वह ड्यूटी पर आते हैं तो शराब के नशे में रहते हैं और चेंबर में बुलाकर के गलत नजरिए से नसों को देखते हैं और उनकी बात करने का तरीका भी गलत है। संविदा नर्सों ने कहा है कि वह पिछले 14 वर्षों से यहां तैनात हैं और शिकायत करने पर कहते हैं कि ऐसे कई कलेक्टर आए और चले गए। जब भी कोई डिलीवरी का मामला आता है अगर उनको फोन लगाओ रात्रि में तो वह फोन नहीं उठाते हैं और नसों के ऊपर पूरा काम छोड़कर अपने घर पर सोते रहते हैं। जब भी वह शराब के नशे में आते हैं तो चेंबर में बैठकर के असभ्य भाषा यानी की गाली-गलौज करते रहते हैं।
14 साल से पदस्थ है डॉक्टर रमेश आर्य
निवाड़ी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में पिछले 14 साल से डॉ. रमेश आर्य पदस्थ हैं, जो नियम के विरुद्ध है। जबकि किसी भी एक डॉक्टर की नियुक्ति अधिकतम एक स्थान पर 5 वर्ष के लिए की जाती है आखिरकार वह कौन सी वजह है कि 14 साल में उनका एक भी स्थानांतरण नहीं हुआ है, जिसको लेकर भी नर्सों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
निवाड़ी ओर टीकमगढ़ जिले के सीएमएचओ डॉक्टर एस आर रोशन कहते हैं कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह आपस में एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते रहते हैं। फिर भी इस मामले की जांच के लिए मैंने डीएचओ को आदेशित किया है। मामले में हमने डॉ. रमेश आर्य से बात करने की कोशिश की, पर संपर्क नहीं हो सका।