{"_id":"67f7c8be1dc3aa9ca3062286","slug":"the-collector-dismissed-the-headmaster-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2819868-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari News: प्रधानाध्यापक को कलेक्टर ने किया बर्खास्त, स्कूल में महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: प्रधानाध्यापक को कलेक्टर ने किया बर्खास्त, स्कूल में महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो
Thu, 10 Apr 2025 10:56 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:56 PM IST
सार
निवाड़ी जिले के नयाखेरा शाला परिसर में महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने प्रधानाध्यापक सियाराम अहिरवार को बर्खास्त किया। ग्रामीणों के विरोध और चक्काजाम के बाद कार्रवाई हुई। विशेष जांच समिति गठित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
आरोपी प्रधानाध्यापक
विस्तार
निवाड़ी जिले के नयाखेरा ग्राम में संचालित शाला परिसर से जुलाई 2023 में वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक सियाराम अहिरवार को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जुलाई 2023 में प्रधानाध्यापक का एक महिला के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कार्रवाई करने की मांग की थी। उक्त वीडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सियाराम अहिरवार और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे। यह वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था और कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने भी जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने कुलुवा-नयाखेरा मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने पहले ही प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था, और उस महिला को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रानगिर माता मंदिर में महिला ने की पुजारी की पिटाई, आपत्तिजनक बातें करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
अब जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सियाराम अहिरवार को पद से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति गठित कर दी गई है। कलेक्टर जांगिड़ ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई शिक्षक या कर्मचारी शिक्षा संस्थानों की मर्यादा को ठेस न पहुंचा सके।
ये भी पढ़ें-गर्भपात कराने पहले पीटा, फिर दो मंजिला छत से फेंका; दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक में चार गिरफ्तार
स्कूल परिसर में बनाए थे महिला से अवैध संबंध
प्रधानाध्यापक द्वारा महिला के साथ स्कूल परिसर में ही अवैध संबंध बनाए थे, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ग्रामीणों को कई दिनों से प्रधानाध्यापक पर शक था कि उसके महिला से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने महिला को और प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी थी, लेकिन दोनों नहीं माने और शिक्षा विभाग द्वारा जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
