फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Taxi driver blows up drain chamber lid In tikamgarh

Tikamgarh: नाली के चेंबर का ढक्कन ले उड़ा टैक्सी ड्राइवर, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना; पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

Tue, 21 May 2024 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 02:15 PM IST
सार

Tikamgarh: टीकमगढ़ शहर में पिछले दो माह के दौरान करीब 18 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन एक भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बीती रात्रि एक ऐसा मामला सेल सागर चौराहे से समाने आया है। 
 

विज्ञापन
Taxi driver blows up drain chamber lid In tikamgarh
नाली के चेंबर का ढक्कन ले उड़ा टैक्सी ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के सेल सागर चौराहे पर बनी नाली के चेंबर को ढकने के लिए नगर पालिका द्वारा लोहे की प्लेट रखी गई थी। ताकि राह चलते लोगों को परेशानी ना हो। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा कि चेंबर खुला है तो आसपास के दुकानदार का सीसीटीवी खंगाला गया, जिसमें रात 1:00 बजे एक टैक्सी चालक जो नाली के पास आता है और टैक्सी को रोक करके नाली के ढक्कन को चोरी करते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिक राजकुमार ने बताया कि अज्ञात चोर बड़ी आसानी से नाली के ऊपर रखे लोहे के ढक्कन को चोरी कर लिया।
विज्ञापन


200 मीटर दूर है कोतवाली
जहां से नाली का ढक्कन चोरी हुआ है, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ है। इस दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस कितनी रात्रि में सजग रहती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed