फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Passengers were beaten up in a train at Khargapur railway station

Tikamgarh News: खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों के साथ हुई मारपीट, तोड़ दिए खिड़की के शीशे

Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
सार

Tikamgarh News: बीती रात्रि टीकमगढ़ जिले की खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पूरा विवाद सीट को लेकर हुआ था।

विज्ञापन
Passengers were beaten up in a train at Khargapur railway station
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रयागराज से चलकर इंदौर जाने वाली अंबेडकर एक्सप्रेस ट्रेन 11:30 पर जब खरगापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की एक डिब्बे में विवाद हो गया। जिसमें बांदा से यात्रा कर रहे निखिल गुप्ता और उनके साथियों के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। इसके साथ बोगी में सीट किनारे लगा कांच भी तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


निखिल गुप्ता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बांदा से इंदौर की यात्रा कर रहा था, तभी खरगापुर रेलवे स्टेशन पर तीन लोग सवार हुए और उसकी सीट पर बैग रख दिया। जब वह हटाने के लिए बोला गया तो तीनों यात्रियों ने उसके साथ और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट कर दी और फोन लगाकर उसने अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद पत्थर से हमला करके कांच का शीशा तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


139 पर की गई शिकायत
यात्री निखिल गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत उसने 139 पर दर्ज कराई है। तीन बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन तक उसे कोई पुलिस की मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट को लेकर हुआ विवाद
निखिल गुप्ता ने बताया कि वह आरक्षित डिब्बे में अपनी यात्रा अपने साथियों के साथ कर रहा था, लेकिन आरक्षित डिब्बे में जबरदस्ती खरगापुर रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों  ने उसकी सीट पर बैग रख दिया, जब उसने मना किया तो तीनों लोगों ने अचानक मारपीट कर दी। जिसमें उसे मामूली चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed