{"_id":"66b06c08bc863b406d087fed","slug":"passengers-were-beaten-up-in-a-train-at-khargapur-railway-station-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों के साथ हुई मारपीट, तोड़ दिए खिड़की के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों के साथ हुई मारपीट, तोड़ दिए खिड़की के शीशे
Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
सार
Tikamgarh News: बीती रात्रि टीकमगढ़ जिले की खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पूरा विवाद सीट को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
प्रयागराज से चलकर इंदौर जाने वाली अंबेडकर एक्सप्रेस ट्रेन 11:30 पर जब खरगापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की एक डिब्बे में विवाद हो गया। जिसमें बांदा से यात्रा कर रहे निखिल गुप्ता और उनके साथियों के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। इसके साथ बोगी में सीट किनारे लगा कांच भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
निखिल गुप्ता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बांदा से इंदौर की यात्रा कर रहा था, तभी खरगापुर रेलवे स्टेशन पर तीन लोग सवार हुए और उसकी सीट पर बैग रख दिया। जब वह हटाने के लिए बोला गया तो तीनों यात्रियों ने उसके साथ और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट कर दी और फोन लगाकर उसने अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद पत्थर से हमला करके कांच का शीशा तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
139 पर की गई शिकायत
यात्री निखिल गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत उसने 139 पर दर्ज कराई है। तीन बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन तक उसे कोई पुलिस की मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
सीट को लेकर हुआ विवाद
निखिल गुप्ता ने बताया कि वह आरक्षित डिब्बे में अपनी यात्रा अपने साथियों के साथ कर रहा था, लेकिन आरक्षित डिब्बे में जबरदस्ती खरगापुर रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों ने उसकी सीट पर बैग रख दिया, जब उसने मना किया तो तीनों लोगों ने अचानक मारपीट कर दी। जिसमें उसे मामूली चोटें आई है।
