फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP Weather: 14-year-old boy dies in Tikamgarh due to lightning, six injured in Niwari

MP Weather: बिजली गिरने से टीकमगढ़ में 14 वर्ष के बालक की मौत, निवाड़ी में छह घायल

Thu, 27 Jun 2024 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 27 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून छाने के साथ ही आकाशीय बिजली की मार भी देखने को मिल रही है। टीकमगढ़ में एक 14 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। निवाड़ी में छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
MP Weather: 14-year-old boy dies in Tikamgarh due to lightning, six injured in Niwari
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के जिलों में अब आकाशीय बिजली का प्रकोप भी दिखने लगा है। टीकमगढ़ में एक 14 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उस समय वह खेत पर काम कर रहा था। इसी तरह निवाड़ी जिले में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छह लोग बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। उनका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले पूछी गांव के रहने वाले अनुराग रजक, उम्र 14 वर्ष, की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि बालक खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक तेज पानी आया और आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह निवाड़ी जिले के पुलिस थाना पृथ्वीपुर के अंतर्गत आने वाले चंदेली टोरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर भिजवाया। सभी की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राजकुमार ने बताया कि अचानक तेज बारिश और बिजली चमकने के बाद सभी लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। वह अपने खेत में काम कर रहे थे। कुछ लोग वहां बकरियां और भैंसों को चरा रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी घायलो को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे में छह बकरियों की मौत हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed