फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News: Woman who wanted to have a son was made to remove her clothes, raped in the name of tantric ritual

MP News: बेटे की चाहत रखने वाली महिला के कपड़े उतरवाए, तांत्रिक क्रिया के नाम पर किया दुष्कर्म

Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अब भी बेटे की चाहत के लिए परिवार कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। टीकमगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। तांत्रिक ने बहला-फुसलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Woman who wanted to have a son was made to remove her clothes, raped in the name of tantric ritual
टीकमगढ़ पुलिस ने दुष्कर्मी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला और उसका परिवार बेटा चाहते थे। इसके लिए परिवार ने उसे तांत्रिक के पास भेज दिया। तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह महिला ने पति को जाकर आपबीती सुनाई और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने झांसी जनपद के गुरसराय से तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला टीकमगढ़ का है। महिला को बेटे की चाहत थी। इसके चलते वह कई तांत्रिकों के पास गई। इसी सिलसिले में झांसी जनपद के गुरसराय के रहने वाले तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा के संपर्क में आई। कई बार वह गुरसराय गई। इसके बाद बाबा ने महिला से कहा कि आपको पुत्र रत्न प्राप्त हो जाएगा। इसके लिए तांत्रिक क्रिया करनी होगी। यह क्रिया उसके घर में होगी। इसके बाद राहत बाबा टीकमगढ़ में महिला के घर पहुंचा। वहां रात को तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ उसने रातभर ज्यादती की। महिला का आरोप है कि उसे बेहोशी की दवा पिलाई गई थी। सुबह उसने पति को आपबीती सुनाई। पति-पत्नी अगली सुबह पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और उन्होंने दुष्कर्म होने का आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि इस मामले की सूचना लगने के बाद लगी पुलिस ने तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed