{"_id":"643f5535a49f783da0044a88","slug":"lover-couple-commits-suicide-dead-body-found-hanging-on-tree-girl-eloped-with-married-man-on-april-4-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले शव, चार अप्रैल को शादीशुदा युवक के साथ भागी थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले शव, चार अप्रैल को शादीशुदा युवक के साथ भागी थी युवती
Wed, 19 Apr 2023 08:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:22 AM IST
सार
टीकमगढ़ में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादीशुदा युवक चार अप्रैल को अपनी प्रेमिका के साथ भागा था। मंगलवार को घर के पास जंगल में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीकमगढ़ में मंगलवार को प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। चार अप्रैल को शादीशुदा युवक प्रेमिका को उसके गांव से भगा ले गया था। दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मामला टीकमगढ़ के बम्होरी कला थाना के बाबई गांव का है। बम्होरी कला थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि अजय कुशवाहा (25) निवासी बाबई का चंदेरा गांव निवासी सूरज देवी (18) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय कुशवाह चार अप्रैल और सूरज देवी को भगा ले गया था। सूरज देवी के गुम हो जाने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह बाबई गांव के लोगों ने पास के जंगल में दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अजय कुशवाहा पहले से शादीशुदा है। उसका चंदेरा गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मंगलवार को दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल सहित दोनों शवों की बारीकी से जांच की। इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।