{"_id":"66f93f8ccdfc6fd2bd0803b5","slug":"four-stolen-bikes-recovered-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2159848-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh Crime: चोरी की चार बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अभियुक्त को यूपी से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh Crime: चोरी की चार बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अभियुक्त को यूपी से दबोचा
Sun, 29 Sep 2024 06:22 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:22 PM IST
सार
Tikamgarh: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर से चुराई गई बाइक सहित चार अन्य चोरी की बाइक और एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर से चुराई गई बाइक सहित चार अन्य चोरी की बाइक और एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर से एक बाइक चोरी हो गई थी।
इस मामले में खरगापुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच के लिए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश कि जनपद झांसी के पुलिस थाना लहचूरा के गांव इटायल के मुलायम लोधी द्वारा उक्त बाइक की चोरी की गई है, जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक और तीन अन्य चोरी की बाइक जब्त की गई है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
यूपी का निवासी है बाइक चोर
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया की बाइक चोर मुलायम लोधी आदतन अपराधी है, जो लगातार क्षेत्र में चोरी करके बाइक को बेच देता है। उन्होंने बताया कि खरगापुर नगर से उसने जो बाइक चोरी की थी, उसको उसके घर से जब्त किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य बाइक भी उसके घर से जब्त की गई है, जिसने अलग-अलग स्थान से चुराई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जो तीन बाइक चुराई थी, वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी और जिन्हें वह घर में रखे हुए था और वहीं से वह सस्ते दामों में ग्रामीणों को बेच देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के गांव इटायल का मूल निवासी है, लेकिन उसका पेशा लंबे समय से चोरी का है और वह सिर्फ बाइक को उसे समय चोरी करता है, जब बाइक चालक कहीं पर बाइक को छोड़कर चला जाता है। चोर नजर टिकाये रहता है और मौका देखते ही बाइक लेकर फरार हो जाता है। उन्होंने बताया कि खरगापुर नगर से हुई चोरी बाइक में वह सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है और इस मामले में अन्य बाइक चोरी के खुलासे की पुलिस को उम्मीद है।