फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Four people died in the collision between two bikes in Tikamgarh

Tikamgarh: मूड़ीखेरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; हादसे में चार लोगों की मौत, महिला घायल

Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
सार

टीकमगढ़ मूड़ीखेरा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Four people died in the collision between two bikes in Tikamgarh
दो बाइकों में टक्कर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइको में  आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हादसा मूड़ीखेरा गांव के पास हुआ। शवों को जिला अस्पताल लाया गया है। 

विज्ञापन


बुडेरा थाने के ग्राम मूड़ीखेरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने के अनुसार सुकनाई निवासी जितेंद्र लोधी अपनी पत्नी गुड्डी लोधी को बाइक से सुंदरपुर छोड़ने जा रहा था। उसकी बाइक पर नंदलाल लोधी भी सवार थे। मूड़ीखेरा के पास सामने से बाइक पर आ रहे गनियानी निवासी विक्रम लोधी और अरविंद लोधी की बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। भीषण टक्कर में पांचों बुरी तरह से जख्मी हुए। जब मौके पर लोग पहुंचे तो महिला को छोड़कर बाकी सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस इन पांचों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने जितेंद्र लोधी, नंदलाल लोधी, विक्रम लोधी और अरविंद लोधी को मृत घोषित कर दिया। महिला गुड्डी की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल झांसी के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने इन लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है। चारों के शव पोस्ट मार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed