फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   FIR against those who created ruckus in Independence Day program in Tikamgarh PM Modi Bhimrao Ambedkar

MP News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के पास इनकी फोटो रखने पर किया हंगामा, अब एफआईआर

Sat, 17 Aug 2024 11:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्तोंन ग्राम पंचायत में चार लोग शराब के नशे में पहुंचे और भगवान व मां सरस्वती की प्रतिमा को डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो के पास रखने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी अपशब्द कहे थे।

विज्ञापन
FIR against those who created ruckus in Independence Day program in Tikamgarh PM Modi Bhimrao Ambedkar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तोंन में स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले चार लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्तोंन ग्राम पंचायत में चार लोग शराब के नशे में पहुंचे और भगवान व मां सरस्वती की प्रतिमा को डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो के पास रखने पर आपत्ति जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र और मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपशब्द कहे और सरपंच पर भगवान की फोटो हटाने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद सरपंच ने हंगामा करने वालों के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को आवेदन दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पप्पू समेत चार लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तोंन में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर डॉ. अंबेडकर, भगवान की प्रतिमाएं और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी हुई थी। इस दौरान गांव के पप्पू समेत अन्य चार लोग वहां पहुंचे और कहा कि डॉ. अंबेडकर के पास भगवान और मां सरस्वती की प्रतिमा कैसे लगाई गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माता हैं और पढ़े-लिखे हैं, जबकि भगवान और मां सरस्वती पढ़ी-लिखी नहीं हैं। 
विज्ञापन


इन आरोपियों ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर भी आपत्ति जताई और कहा कि वह अनपढ़ हैं, इसलिए उनकी फोटो अंबेडकर के पास नहीं लगानी चाहिए। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed