फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Fierce fight with a person riding a bike in public in tikamgarh

Tikamgarh Crime: बाइक पर जा रहे व्यक्ति के साथ सरेआम जमकर मारपीट, घटना का CCTV फुटेज आया सामने; तलाश जारी

Sun, 12 May 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 May 2024 03:19 PM IST
सार

Tikamgarh Crime: मामौन दरवाजा के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Fierce fight with a person riding a bike in public in tikamgarh
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मामौन दरवाजा के पास शनिवार देर रात बाइक पर जा रहे व्यक्ति के साथ सरेआम जमकर मारपीट की गई। दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच लोगों ने सड़क पर पटककर लात घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की। मारपीट की यह घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात शहर के जवाहर चौक के पास निवासी सौरभ वैद्य ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कुछ लड़कों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें साफ तौर पर दो बाइक पर सवार कुछ लड़के मारपीट करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात लड़कों की तलाश की गई।

विज्ञापन


पुलिस में देर रात दबिश देकर पकड़ा
टीकमगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़कों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि देर रात कुछ लड़कों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़के नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आज सभी लड़कों के अभिभावकों को कोतवाली में बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी आनंद ने बताया कि आज से करीब चार दिन पूर्व फरियादी सौरभ वेद ने आरोपीय लड़कों में से एक लड़के के पिता की पिटाई कर दी थी, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात्रि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक रोहित के निर्देश पर या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed