फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Employment assistant arrested for taking bribe of seven thousand rupees in Tikamgarh

Lokayukt Trap: लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, टीकमगढ़ में रोजगार सहायक सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक रोजगार सहायक को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Employment assistant arrested for taking bribe of seven thousand rupees in Tikamgarh
रोजगार सहायक गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में सागर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने टीकमगढ़ जिले में ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग के सहायक रोजगार संतोष कुशवाहा को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रवींद्र अहिरवार नाम के व्यक्ति ने रोजगार सहायक संतोष के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आवास निर्माण की राशि के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी पुष्टि की, और सही पाए जाने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की।
विज्ञापन


बता दें कि सागर लोकायुक्त पुलिस टीम में राजेश खेड़े, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक केपीएस बेन और स्टॉफ शामिल रहा। लोकायुक्त पुलिस ने रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed