फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   An elderly man was injured due to wall collapse in Tikamgarh

Tikamgarh News: दीवार गिरने से बुजुर्ग हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती; इलाज जारी

Mon, 05 Aug 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Aug 2024 11:54 AM IST
सार

Tikamgarh News: जिले के देवखा गांव में बीती रात तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया, जिसमें सो रहा बुजुर्ग दब गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला और चारपाई के सहारे 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया। घायल का टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

विज्ञापन
An elderly man was injured due to wall collapse in Tikamgarh
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घायल वृंदावन घोष ने सोमवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि वह घर में बीती रात सो रहा था, तभी तेज बारिश होने के कारण मकान की कच्ची दीवार गिर गई, जिसके नीचे वह स्वयं दब गया। इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसी आए और उन्होंने देखा कि बुजुर्ग मलबे में दबा हुआ है।

विज्ञापन


तब ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। गांव का रास्ता कीचड़ भरा और पानी भरा होने के कारण एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने चारपाई पर बुजुर्ग को लाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। 

विज्ञापन

पैर में हुआ फ्रैक्चर
घायल ने बताया कि उसके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है और कई जगह शरीर में चोटें आई है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed