फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   A 65-year-old man made a 10-year-old girl a victim of lust, then took this step in fear of public shame

MP News: 65 साल के बूढ़े ने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर लोक-लाज के डर में उठाया ये कदम

Sat, 10 Dec 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के फुटेर चक्र गांव का है। यहां एक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
A 65-year-old man made a 10-year-old girl a victim of lust, then took this step in fear of public shame
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 65 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि उसने लोकलाज के डर से जान दी है, उस पर आरोप था कि उसने 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के फुटेर चक्र गांव का है। बताया गया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जेल जाने और नाम खराब होने के डर में उसने फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना सही है या गलत, लेकिन बुजुर्ग ने इस डर से आत्महत्या कर ली कि अब हम घर व गांववालों को क्या मुंह दिखाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग बच्ची के पिता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म की घटना की सूचना दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता मिला। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed