फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh: Uma Bharti again spoke on the prohibition of liquor in MP, said - after February 14, I will engage in this work, Congress quipped and said - Uma is only giving the date

टीकमगढ़: मप्र में शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा भारती, कहा- 14 फरवरी के बाद इस काम में जुटूंगी, कांग्रेस ने चुटकी लेकर कहा- सिर्फ तारीख दे रहीं उमा

Wed, 02 Feb 2022 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी पर मुखर हुई उमा भारती ने फिर बयान दिया है। उन्होंने 14 फरवरी के बाद इस काम में लगने की बात कही है। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Uma Bharti again spoke on the prohibition of liquor in MP, said - after February 14, I will engage in this work, Congress quipped and said - Uma is only giving the date
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद शराबबंदी पर खुलकर बोलूंगी और पूरी तरह लगूंगी भी। अभी मैं गंगा सागर में यात्रा के नि्र्विघ्न संपन्न होने पर यज्ञ और हवन में लगी हूं। 14 फरवरी को हवन होना है। इसके बाद शराब बंदी पर भी लौटूंगी।
विज्ञापन


यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को ओरछा में कही। उन्होंने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। दर्शन के बाद पत्रकारों से रूबरू हुई। उमा भारती ने कहा कि मैं थोड़ा व्यस्त हूं, 14 फरवरी के बाद लौटूंगी। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बात उमा भारती ने कहा कि हवन समाप्ति के बाद पार्टी जहां की जिम्मेदारी देगी, उस राज्य में जाकर चुनाव प्रचार करूंगी। उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। बसपा ने भयानक भ्रष्टाचार और गुंडई की जिसको उत्तर प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं सकती।
विज्ञापन


पार्टी छोड़ रहे बड़े-बड़े मंत्री नेताओं और विधायकों के जाने पर उमा भारती ने कहा कि पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता बीजेपी मय हो गई है। जिस तरह से आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार 30 से 32 वर्ष जीतती रही उस समय लोग व्यक्ति को नहीं देखते थे सिर्फ पार्टी को देखते थे, उसी तरह 2014 के बाद नई आजादी मिली है और लोग बीजेपी मय हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी किसी भी प्रदेश में नहीं आ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने ली चुटकी
वहीं शराबबंदी की बात पर कांग्रेस ने तंज भी कसा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि उमा भारती की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ गई है। सलूजा ने कहा कि पहले उमा भारती ने आठ मार्च की तारीख दी थी, फिर 15 जनवरी और अभी 14 फरवरी को दी थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब उमा भारती कह रही हैं कि 14 फरवरी को चर्चा करूंगी। वे तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख दे रही हैं। सलूजा ने कहा कि कहीं यह सिर्फ दबाव की राजनीति तो नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed