{"_id":"63281b0a537290053c16f63e","slug":"tigress-s-body-found-in-bandhavgarh-tiger-reserve-forest-staff-trying-to-find-out-the-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, मौत के कारणों का पता लगा रहा वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, मौत के कारणों का पता लगा रहा वन अमला
Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन की उम्र 10 से 11 साल बताई जा रही है। फिलहाल वन अधिकारी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघिन की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिजर्व में रविवार देर रात एक बाघिन का शव मिला है। पार्क के गश्ती दल को टाइगर रिजर्व के गेट नंबर एक ताला जोन के घोड़ा डेमन नामक स्थान पर बाघिन मृत अवस्था में मिली। बाघिन की उम्र 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है।
घटना की जानकारी के बाद पार्क के उच्च अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं, हालांकि ज्यादा रात और अंधेरा होने के कारण जांच एवं अग्रिम कार्रवाई रविवार को नहीं हो सकी। सोमवार सुबह से जांच शुरू की गई है। एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया है कि वन्य जीव चिकित्सक एनटीसीए सदस्य और उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मृत बाघिन का पीएम कराया जाएगा और घटना स्थल की फोरेंसिक जांच के बाद ही बाघिन की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।