फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Threw stones at the office of the rss

भोजशाला विवाद: धार में संघ के दफ्तर पर पथराव

Sat, 13 Feb 2016 10:26 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Threw stones at the office of the rss

वसंत पंचमी पर भोजशाला के बाहर पूजा कराने को लेकर मध्य प्रदेश के धार में स्थानीय लोगों ने शनिवार को अपना गुस्सा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय और हिंदूवादी संगठनों पर निकाला। इन लोगों का आरोप है कि संघ और भोजशाला उत्सव समिति के पदाधिकारियों की सरकार के साथ फिक्सिंग थी।

विज्ञापन


लिहाजा नाराज लोगों ने आरएसएस के दफ्तर और पूर्व विधायक के निवास समेत कई जगहों पर पथराव किया। पथराव की घटनाओं के बाद कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को धार के त्रिमूर्ति नगर स्थित आरएसएस के कार्यालय पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बल प्रयोग कर संभाले हालात

Threw stones at the office of the rss

बताया जा रहा है कि धार के पूर्व विधायक जसवंत राठौर के निवास काशीबाग कालोनी में भी विवाद की स्थिति बनी थी। गुस्साए लोगों ने विधायक के बेटे विजय सिंह पर भी गुस्सा निकाला। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत करवाया।

मालूम हो कि शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में शांतिपूर्वक नमाज और पूजा हुई थी। यहां पर नमाज के बाद भोजशाला को दिनभर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसी बात से गुस्साए कुछ लोगों ने शनिवार को उपद्रव किया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंदौर विपिन माहेश्वरी ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और एहतियातन पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शहर में चेकिंग पाइंट लगाने के साथ ही देहात में भी सतर्कता बरती जा रही है। व्हॉट्सएप मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed