फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   three youths for drinking water from their bottle beat a men in train

बोतल से पानी पीने पर युवक को ट्रेन के बाहर लटकाया, पीटा

Wed, 30 Mar 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
three youths for drinking water from their bottle beat a men in train
- फोटो : Grab

मध्यप्रदेश स्थित जबलपुर के युवक को ट्रेन में दूसरे के बोतल से पानी पीना मंहगा पड़  गया और उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ी। दरअसल, जबलपुर के सुमित ने प्यास लगने पर एक अन्य यात्री की बोतल से पानी पी लिया। इसी बात से नाराज होकर तीन युवकों ने सुमित को ट्रेन की खिड़की के बाहर लटकार बेरहमी से पीटा। सुमित मुंबई जाने के लिए पाटलीपुत्र- लोकमान्य तिलक टर्मिनल में थे। ट्रेन से बाहर लटके हुए सुमित को इटारसी स्टेशन पर वहां मौजूद वेंडरों ने बचाया।

विज्ञापन


सुमित को बेरहमी से मारने वालों में विक्की, रवी और बलराम का नाम सामने आया है जो उसी ट्रेन में पटना से सवार थे। सुमित ने रेलवे पुलिस को बताया कि उसे जबलपुर से इटारसी तक लटका कर तीनों ने पीटा। वहीं पुलिस ने  उसकी बात पर ध्यान न देते हुए तीनों पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। हालांकि जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो जीआरपी टीई ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इन तीनों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को बेल भी दे दी गई। वीडियो में दिखाया गया है कि सुमित का पैर खिड़की के बाहर बांध दिया गया है। ट्रेन के इटारसी स्टेशन पर रुकने से पहले ही एस-2 कोच से बाहर निकले युवक को बेल्ट से पीटने लगते हैं। सुमित ने बताया कि जहां-जहां ट्रेन रुकी , वहां उसे पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed