फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three police personnel injured after locals attacked in Khargone Bistan police station

मध्यप्रदेश: खरगोन में सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, पत्थरबाजी के बाद की तोड़फोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:29 PM IST
सार

खरगोन में चोरी के आरोप में थाने में बंद एक युवक की कथित रूप से मौत के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने बिस्टन थाने का घेराव कर पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।  

विज्ञापन
Three police personnel injured after locals attacked in Khargone Bistan police station
पुलिस थाने पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। मंगलवार सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने जिले के बिस्टान थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी के एक आरोपी की पिटाई की थी, जिससे सोमवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने फिलहाल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात अब भी तनावपूर्ण है।  बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन अब धीरे-धीरे नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed