फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three people injured due to pressure cooker explosion while cooking food in Sindhi camp of Satna city

MP News: सतना शहर के सिंधी कैंप में भोजन बनाते वक्त फटा प्रेशर कुकर, तीन लोग घायल; जिला अस्पताल भर्ती

Fri, 10 Feb 2023 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Feb 2023 03:29 PM IST
सार

सिंधी कैंप निवासी किरण चौधरी सुबह अपने घर की महिला सदस्यों के साथ मिलकर भोजन बना रही थीं। कुछ देर बाद कुकर अचानक फट गया। इससे किरण गंभीर रूप से घायल हो गईं साथ ही दो अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
Three people injured due to pressure cooker explosion while cooking food in Sindhi camp of Satna city
घटना में घायल हुई महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना शहर के सिंधी कैंप स्थित किरण चौधरी घर में शुक्रवार को सुबह भोजन बनाते हुए प्रेशर कुकर फट गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची मामूली रूप से जली है। कुकर फटने से घर में हड़कंप मच गया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


किरण चौधरी सुबह पौने दस बजे घर की महिला सदस्यों के साथ मिलकर भोजन बना रही थीं। कुकर में दाल पकने के लिए रखी गई था। कुछ देर बाद कुकर अचानक तेज आवाज साथ फट गया। इसके बाद कुकर दीवार से टकराते हुए रसोईघर की छत से जा टकराया। इस दौरान किरण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, घर पर मौजूद तृषा चौधरी और सुनीता चौधरी भी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


हादसे में रसोई की टीनशेड वाली छत क्षतिग्रस्त हो गई। कुकर फटने से उसमें पक रही दाल और उसकी भाप महिलाओं के चेहरे पर पड़ गया। इससे जहां वे झुलस गईं तो सीमेंट की सीट गिरने से भी वे चोटिल भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक इस घटना से महिलाएं चीखने लगीं। महिलाओं के चीखने पर अन्य महिलाओं के अलावा आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed