फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three father charged on their daughters rape

16 साल की बेटी से 10 साल से बलात्कार कर रहा था हैवान पिता

Thu, 18 Jun 2015 04:11 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Three father charged on their daughters rape
बाप बेटी के पावन रिश्ते भी अब हवस की आग के आगे बौने पड़ते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक घटी तीन घटनाओं ने सभ्य समाज को बिल्कुल हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन अलग अलग ऐसे मामले दर्ज किए हैं जहां सगे बाप दुनिया से छुपकर अपनी सगी बेटियों की आबरू लूटते रहे। एक मामले में तो 16 साल की लड़की से उसका पिता पिछले दस सालों से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पुलिस ने सतना जिले से मंगलवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी 12 वर्षीय बेटी से बलात्कार का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराबी पिता ने लूटी बेटी की आबरू

Three father charged on their daughters rape

आरोपी ने उस समय बेटी को हवस का शिकार बनाया जब उसकी पत्‍नी और अन्य बच्चे किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी सोमवार शाम शराब पीकर घर लौटा और अपनी दूसरी बेटी को कुछ सामान लेने बाहर भेज दिया।

इसके बाद उसने घर पर मौजूद बड़ी बेटी की आबरू लूट ली। दुष्कर्मी पिता ने अपनी हवस बुझाकर बेटी को किसी से घटना का जिक्र करने के लिए धमकाया भी लेकिन उसने मां के घर आते ही पूरा वाकया बयां कर दिया।

मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी शोभा नामदेव ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है।

पत्‍नी की मौत के बाद बेटी की आबरू लूटता रहा पिता

Three father charged on their daughters rape

वहीं दूसरे मामले में 40 वर्षीय पिता को भिंड जिले के गोहड कस्बे में अपनी 16 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। बलात्कार की ये कहानी इस कदर दर्दनाक है कि सुनने वाले हैरान रह जाएं।

जिस पिता पर अपनी बेटी की सुरक्षा का जिम्मा था वहीं अपने घर में पिछले दस साल से रोज उसकी आबरू लूटता रहा। बेटी पिता के सामने रोज गिड़गिड़ाती लेकिन उस पर उसके रोने का कोई असर नहीं होता था वो जब जी चाहता उससे दुष्कर्म करता था।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को रोते रोते बताया कि उसकी मां की मौत उस समय हो गई थी जब वो मात्र दो साल की थी। इसके बाद उसका लालन पालन उसके दादा दादी ने किया। लेकिन दो साल बाद ही उसका पिता उसे अपने घर ले गया।

दस साल की बेटी से पिता करता रहा दुष्कर्म

Three father charged on their daughters rape

जहां शराबी पिता रोज उसके साथ दुष्कर्म करता और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता। लड़की ने बताया कि एक बार जब उसने इस सबका विरोध किया तो पिता ने उसे और उसकी दादी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह चुप हो गई।

सोमवार दोपहर को भी पिता ने उसकी और दादी की पिटाई की। जिसके बाद लड़की ने ‌अपने पडोसी को इस सबकी जानकारी दी। पडोसी ने मामले की सूचना गोहड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी घटना टीकमगढ़ जिले की है जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी बेटी से बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ पिछले दो-तीन महीने से लगातार बलात्कार कर रहा था।

मामले का खुलासा होने पर सोमवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। यहां भी पिता के हाथों आबरू गंवाने वाली पीड़िता की मां का निधन उसके पैदा होने के कुछ दिन बाद ही हो गया था।

जिसके बाद पिता उसे घर में बंद कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की ने अपनी चाची और स्‍थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मदद से मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed