फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple talaq given to women if they do not get auto rickshaw in dowry

दहेज में ऑटो रिक्शा नहीं मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक

Wed, 20 Feb 2019 06:17 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 20 Feb 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to women if they do not get auto rickshaw in dowry
सांकेतिक तस्वीर

इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाते हुए यहां 21 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में ऑटो रिक्शा नहीं मिलने पर उसके पति ने उसे वॉट्सऐप पर तीन तलाक देकर उसे मासूम बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया है। 

विज्ञापन


सिरपुर कांकड़ इलाके में रहने वाली आफरीन बी (21) ने पीटीआई-भाषा को बुधवार को बताया, बतौर दहेज ऑटो रिक्शा नहीं मिलने पर मेरे शौहर शाहरुख अंसारी ने मुझे कुछ दिन पहले वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भेजकर मुझसे कहा कि उन्होंने मुझे तलाक दे दिया है। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि वह दूसरा निकाह करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 सातवीं तक पढ़ी महिला ने कहा, "मेरी गृहस्थी चलाने में मदद के लिये मेरे मायकेवाले मुझे पहले भी नकद राशि देते रहे हैं। लेकिन अब मेरे ससुरालवाले कह रहे हैं कि या तो मेरे शौहर को ऑटो रिक्शा दिला दिया जाये या उन्हें घर जमाई बना लिया जाये। आफरीन ने बताया कि उनकी अंसारी से तीन साल पहले शादी हुई थी और उनका ढाई साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉट्सऐप पर कथित तौर पर तीन तलाक दिये जाने के बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। 21 वर्षीय महिला ने कहा,  मैं अपने शौहर के साथ ही रहना चाहती हूं। इस तरह वॉट्सऐप पर तीन तलाक नहीं दिया जा सकता। मैं इस नाइंसाफी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ूंगी। 

इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्रा ने पुष्टि की कि पुलिस को कल मंगलवार को जन सुनवाई (पुलिस अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याएं सुनने का साप्ताहिक कार्यक्रम) के दौरान आफरीन की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, हम आफरीन के मायके और उसके ससुराल पक्ष को साथ बैठाकर उनके बीच सुलह की कोशिश कर रहे हैं, ताकि महिला का वैवाहिक रिश्ता बचाया जा सके। अगर इसके बाद भी आफरीन के ससुरालवाले नहीं मानेंगे, तो मामले की जांच के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाये जायेंगे। 


उधर, आफरीन के दादा इरशाद हसन ने कहा, "हम पुलिस थानों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गये हैं। अब हम इंसाफ चाहते हैं। बिना किसी जायज वजह के इस तरह वॉट्सऐप पर तीन तलाक देकर अपनी बीवी को छोड़ देना शरीयत के भी खिलाफ है। आफरीन के पिता जहीर हसन ने कहा,  हम वॉट्सऐप पर दिये तीन तलाक को कतई कबूल नहीं करेंगे। यह सरासर गलत है। अगर इस तरह मेरी बेटी और मेरे नाती को बेसहारा छोड़ दिया जायेगा, तो उनका क्या भविष्य होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed