फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three children died due to drowning in water filled pit in Khargone

MP News: खरगोन में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे

Wed, 18 Jan 2023 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

खरगोन जिले के एक गांव में तीन बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए। तीनों बच्चे खेलते-खेलते वहां तक पहुंचे थे। जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन में उनके गड्ढे में गिरे होने का पता चला। 

विज्ञापन
Three children died due to drowning in water filled pit in Khargone
खरगोन में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया। जिले के एक गांव में तीन बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए। तीनों बच्चे खेलते-खेलते वहां तक पहुंचे थे। जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन में उनके गड्ढे में गिरे होने का पता चला। बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खरगोन जिले के ऊन थाने के ग्राम मोटापूर क्षेत्र का है। बताया गया कि मोटापूर के रहने वाले तीन बच्चे प्रीतेश पिता रामलाल, विक्रम पिता घनश्याम, वंश पिता रविंद्र निवासी सुबह करीब नौ बजे घर के पास ही खेल रहे थे। वे पहिए को लाठी से लुढ़का रहे थे। दोपहर होने के बाद जब परिजनों ने बच्चों को घर के पास नहीं देखा तो उनकी तलाश की गई। तीन घंटे की तलाशने के बाद जब परिजने उस गड्ढे के पास पहुंचे तो बाहर कुछ पहिए पड़े नजर आए। परिजनों को आशंका हुई तो गड्ढे में देखा गया तो बच्चे उसी में पड़े नजर आए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला गया और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी। परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए थे। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि बच्चे खेलते-खेलते इस गड्ढे के पास पहुंचे होंगे। और किसी कारण गड्ढे में गिर गए होंगे। गड्ढा करीब छह फीट गहरा है और उसमें पानी भरा है। गड्ढे के बाहर वो पहिए मिले हैं, जिनसे वे घर के पास खेल रहे थे। मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed