{"_id":"62cec95626ea313ec9583d0d","slug":"three-children-died-due-to-drowning-in-water-filled-in-a-pit-made-in-the-field-in-anuppur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ANUPPUR: गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ANUPPUR: गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
Wed, 13 Jul 2022 07:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 07:17 PM IST
सार
अनूपपुर से दुखद खबर सामने आई है। तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना एरिया के कुरिहाटोला गांव में बुधवार दोपहर तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे और नहाने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के कुरिहाटोला गांव निवासी रामप्रसाद कोल का बेटा आयुष (6 साल), दामोदर कोल की चार वर्षीय बेटी सरस्वती और लक्ष्मी पोखर में नहाने के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि कुरिहाटोला और पकरिया गांव के बीच खेत में गड्ढे बने हुए हैं। पोखर के गड्ढे में भरे जल में डूबने से तीनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना कोतमा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।