{"_id":"632925019bb611074f09ea9b","slug":"three-boys-trapped-between-whirlpools-in-tamas-river-of-rewa-villagers-rescued-with-the-help-of-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: टमस नदी में भंवर के बीच फंसे तीन लड़के, ग्रामीणों ने रस्से के सहारे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: टमस नदी में भंवर के बीच फंसे तीन लड़के, ग्रामीणों ने रस्से के सहारे बचाया
Tue, 20 Sep 2022 07:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:57 AM IST
सार
रीवा की टमस नदी में भंवर के बीच फंसे तीन लड़कों को ग्रामीणों ने रस्से के सहारे बचा लिया।
विज्ञापन
टमस नदी में डूब रहे तीन लड़कों को बचाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा की टमस नदी में भंवर में फंसे तीन लड़कों को ग्रामीणों ने रस्से के सहारे बचा लिया। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के स्टॉप डैम के पास नहा रहे थे, इसी दौरान वे अचानक डूबने लगे। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते तीनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को चाकघाट थाना क्षेत्र के बरुआ टोंक गांव में स्टॉप डैम में नहा रहे थे। लड़के अचानक डूबने लगे उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत रस्सा लेकर पहुंचे और तीनों को बचा लिया। तीनों लड़कों की उम्र 15 से 16 साल के बीच की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
लड़कों की पहचान विकास केवट (16) पुत्र विद्याशंकर केवट, अंकित साकेत (15) पुत्र रामजतन साकेत और संजय केवट (15) पुत्र प्रभाकर केवट के रूप में की गई है। सभी टोंक गांव के निकट पड़िवार गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्टॉप डैम के पास नदी में पानी का बहाव तेज था। लड़कों को जब बचाया गया, तो वे बेहोश हो चुके थे। पेट दबाकर तीनों के शरीर से पानी निकाला गया, तब जाकर उन्हें होश आया। चाकघाट थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तीनों बच्चे सुरक्षित हैं।