फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves broke the locks on the closed minister's office in Ratlam, took away 1.25 lakh

Ratlam: चोरों ने तोड़े मंत्री के बंद पड़े दफ्तर के ताले, सवा लाख ले उड़े, थाने से चंद कदमों की दूर हुई चोरी

Fri, 03 Feb 2023 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के रतलाम स्थित बंद पड़े कार्यालय के बीती रात चोरों ने ताले चटका दिए। चोरी की यह वारदात शहर के थाना स्टेशन रोड से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रिंस हाउस की है। 

विज्ञापन
Thieves broke the locks on the closed minister's office in Ratlam, took away 1.25 lakh
मंत्री के दफ्तर में छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के रतलाम स्थित बंद पड़े कार्यालय के बीती रात चोरों ने ताले चटका दिए। चोरी की यह वारदात शहर के थाना स्टेशन रोड से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रिंस हाउस की है। उक्त भवन में चोरों के द्वारा करीब 3 से 4 दफ्तरों के ताले तोड़े गए हैं, जिनमें से एक स्थान से लगभग सवा लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन


प्रिंस हाउस नाम की बिल्डिंग में चोरी की वारदात की जानकारी सुबह यहां जब अन्य दफ्तर के लोग आए तब पता चली। बदमाशों के द्वारा यहां पर चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गांधी के दफ्तर के भी ताले तोड़े गए जहां से लगभग 1 से सवा लाख रुपए की नगदी चोरी होना बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य जिन दफ्तरो के ताले तोड़े गए वहां बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर स्थित मंत्री दत्ती गांव के बंद पड़े दफ्तर में बैठकर बदमाशों ने बीयर भी पी और फिर खाली कंटेनर और पानी की बोतल यही छोड़ गए। दफ्तर पर मौजूद कर्मचारी की माने तो पूर्व में एयरटेल की फ्रेंचाइजी थी जो बीते कई वर्षों से बंद है। इस कारण से दफ्तर पर ज्यादा किसी का आना जाना नहीं होता है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed