{"_id":"63dd27b0a4987b60cb51dca9","slug":"thieves-broke-the-locks-on-the-closed-minister-s-office-in-ratlam-took-away-1-25-lakh-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: चोरों ने तोड़े मंत्री के बंद पड़े दफ्तर के ताले, सवा लाख ले उड़े, थाने से चंद कदमों की दूर हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: चोरों ने तोड़े मंत्री के बंद पड़े दफ्तर के ताले, सवा लाख ले उड़े, थाने से चंद कदमों की दूर हुई चोरी
Fri, 03 Feb 2023 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:58 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के रतलाम स्थित बंद पड़े कार्यालय के बीती रात चोरों ने ताले चटका दिए। चोरी की यह वारदात शहर के थाना स्टेशन रोड से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रिंस हाउस की है।
विज्ञापन
मंत्री के दफ्तर में छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के रतलाम स्थित बंद पड़े कार्यालय के बीती रात चोरों ने ताले चटका दिए। चोरी की यह वारदात शहर के थाना स्टेशन रोड से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रिंस हाउस की है। उक्त भवन में चोरों के द्वारा करीब 3 से 4 दफ्तरों के ताले तोड़े गए हैं, जिनमें से एक स्थान से लगभग सवा लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है।
प्रिंस हाउस नाम की बिल्डिंग में चोरी की वारदात की जानकारी सुबह यहां जब अन्य दफ्तर के लोग आए तब पता चली। बदमाशों के द्वारा यहां पर चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गांधी के दफ्तर के भी ताले तोड़े गए जहां से लगभग 1 से सवा लाख रुपए की नगदी चोरी होना बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य जिन दफ्तरो के ताले तोड़े गए वहां बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा।
बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर स्थित मंत्री दत्ती गांव के बंद पड़े दफ्तर में बैठकर बदमाशों ने बीयर भी पी और फिर खाली कंटेनर और पानी की बोतल यही छोड़ गए। दफ्तर पर मौजूद कर्मचारी की माने तो पूर्व में एयरटेल की फ्रेंचाइजी थी जो बीते कई वर्षों से बंद है। इस कारण से दफ्तर पर ज्यादा किसी का आना जाना नहीं होता है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।