फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   the vehicle of BJYM District President's convoy collided with a bike rider In Satna

Satna: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में भर्ती किया युवक

Mon, 19 Dec 2022 04:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

सतना उचेहरा मार्ग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के काफिले की एक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
the vehicle of BJYM District President's convoy collided with a bike rider In Satna
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना-उचेहरा मार्ग पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष के काफिले में शामिल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल सतना लाया गया है। जानकारी के मुताबिक सतना-उचेहरा मार्ग पर हरदुआ टंकी के पास काफिले में दौड़ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। घायल युवक का नाम सागर चौधरी निवासी गोबरांव बताया जाता है। वह शादी-विवाह व अन्य निजी कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करता है। बताया जा रहा है कि हरदुआ टंकी के पास वह बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार से निकले भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी के काफिले में शामिल गाड़ियों में से एक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास रहे लोगों ने उसे सड़क से उठा कर किनारे बैठाया और डायल 100 को सूचना दी। घायल के पिता भरहुत मोड़ पर दुकान चलाते हैं, उन्हें घायल सागर ने ही फोन पर हादसे की जानकारी दी। सागर चौधरी ने बताया कि उसने दुर्घटना के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी के भाई से भी फोन पर बात की। पहले तो उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी है वह उनके काफिले की ही है, लेकिन बाद में वे यह कहने लगे कि वे कैसे मानें टक्कर उनकी गाड़ी से ही लगी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके पास किसी का कोई फोन भी नहीं आया। उन्हें बेवजह इसमें घसीटा जा रहा है। घायल के प्रति हमारी पूरी संवेदना है किंतु ऐसा लगता है कि उसे कोई भ्रम हुआ है। बहरहाल उचेहरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग कटनी में आयोजित पार्टी मीटिंग में शामिल होने के बाद सतना आए थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी काफिले के साथ उन्हें लेने- उनका स्वागत करने मैहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed